viral video Bengaluru : बस में भिड़ी दो महिला एक दूसरे को जमकर पीटा

viral video Bengaluru : BMTS (बेंगलुरू मेट्रो पॉलिटन ट्रांसपोर्ट सर्विस) बस में खिड़की को खिसकाने को लेकर दो महिलाओं के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में तब्दील हो गई। यह घटना 9 फरवरी 2024 को हुई। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों महिलाएं एक-दूसरे के आगे-पीछे वाली सीट पर बैठी थीं। खिड़की को खिसकाने को लेकर दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे पर जूतों की बारिश शुरू कर दी। वे आपस में गाली-गलौज भी कर रही हैं। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बस का ड्राइवर दोनों महिलाओं को बस से नीचे उतारने को कहा

viral video Bengaluru वीडियो में सुना जा सकता है कि बस का ड्राइवर दोनों महिलाओं को बस से नीचे उतारने को कह रहा है। वहीं यात्री भी एक-दूसरे से पूछ रहे हैं कि किसकी गलती है। यह घटना BMTS बस में यात्रा कर रहे एक यात्री के मोबाइल कैमरे में कैद हो गई। इस यात्री ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर ‘Ghar Ke Kalesh’ नामक ट्विटर अकाउंट से वायरल कर दिया। इसे अब तक 93 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

viral video Bengaluru एक यूजर ने लिखा, “अच्छा हुआ घटना का वीडियो बनाकर अपलोड कर दिया। ताकि खुद महिलाओं को पता चले कि उन्होंने पब्लिक प्लेस में ये अच्छा काम नहीं किया। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “अगर यही घटना किसी लड़के के साथ होती तो सभी लड़के को ही दोषी ठहराते। यह घटना सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गई है। कुछ लोग महिलाओं को सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का व्यवहार करने के लिए आलोचना कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग इस घटना को लिंगभेद के नजरिए से देख रहे हैं।

Related Posts

शादी समारोह में दूल्हे के पिता को हर्ष फायरिंग करना पड़ा महंगा, पुलिस ने दर्ज की FIR

FIR गत 4 फरवरी को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक शख्स वैवाहिक समारोह में बुलट फायरिंग करते हुए देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने …

Read more

rape in Bijnor : यूपी के बिजनौर में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म

rape in Bijnor उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के शेरकोट थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार …

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *