Boycott Bollywood : बॉलीवुड का बहिष्कार क्यों?

Boycott Bollywood पिछले कुछ समय से #BoycottBollywood ट्रेंड कर रहा है। लोग इस ट्रेंड पर आकर बॉलीवुड के फिल्मों और यहां काम करने वाले कलाकारों का बहिष्कार करने की मांग कर रहे हैं। यूजर्स इसपर तरह तरह के तर्क रख रहें हैं। तो आइए समझते हैं की इनके पिछे का बड़ा कारण क्या है। आखिरकार क्यों लोग बॉलिवुड पर भड़ेक हुए हैं।

#BoycottBollywood ट्रेंड होने के पीछे कई कारण हैं

नेपोटिज्म: जी हां दोस्तों बॉलीवुड में नेपोटिज्म एक बड़ी समस्या रही है। बहुत सारे स्टार जिन्हें आप अपने चहिते मानते हैं वे लोग फिल्मों में अपनी प्रतिभा के आधार पर नहीं, बल्कि अपने परिवार और रिश्तों के कारण यहां काम करते हैं।

गुटबाजी: बॉलीवुड में गुटबाजी आम सी बात है औैर यहां शुरु से ही यह होता रहा है। जहां बहुत सारे कलाकारों को केवल इसलिए बहिष्कार करते हैं, क्योंकि वो कहीं न कहीं एक राजनीतिक विचार रखते हैं

अनुचित व्यवहार: कई महिला कलाकारों ने बॉलीवुड में यौन उत्पीड़न और अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया है। जिसमें वह खुलकर तो नहीं पर यहां होने वाले काले करतुतों के बारे में बात करती नज़र आई हैं। और यह केवल अभी से नहीं बल्की कई सालों से होता चला आ रहा है। अपने करियर के कारण वो सब कुछ सहन करत हैं।

कंटेंट: कई लोगों का मानना ​​है कि बॉलीवुड फिल्में अक्सर हिंसा, अपराध और अश्लीलता को बढ़ावा देती हैं। इसलिए वह इसका विरोध कर रहें हैं। और क्या आपको भी ऐसा लगता है कि यह बात बुल्कुल सही है ?

लगत भाषा: बहुत सारे लोग बॉलीवुड के कलाकारों से केवल इसलिए नाराज हैं क्योंकि वह फिल्मों में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। और यह बात बिल्कुल सही भी है। वर्तमान की फिल्मों में आपने अक्सर ऐसा होते देखा होगा। ऐसा लगता है कि बिना गलत भाषा बोले यह फिल्म बन ही नहीं सकती। इसलिए फिल्में आजकल पारिवारिक कम होते जा रही है

इस ट्रेंड का बॉलीवुड पर कोई प्रभाव पड़ेगा या नहीं ?

वैसे आपको पता ही होगा कि इस ट्रेंड का बॉलीवुड पर निश्चित रूप से प्रभाव पड़ा है। कई फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर असफलता का सामना करना पड़ा है। कई कलाकारों को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया है। इस ट्रेंड के बारे में लोगों की राय अलग-अलग है। कुछ लोग इस ट्रेंड का समर्थन करते हैं, जबकि कुछ लोग इसका विरोध करते हैं। इसके साथ ही यह कहना मुश्किल है कि यह ट्रेंड आगे क्या होगा। यह संभव है कि यह ट्रेंड धीरे-धीरे कम हो जाए, या यह बॉलीवुड में कुछ स्थायी बदलाव आ सकता है। यह भी ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि #BoycottBollywood ट्रेंड में सभी लोग शामिल नहीं हैं। कई लोग अभी भी बॉलीवुड फिल्मों और कलाकारों का समर्थन करते हैं। आपका इस खबर को लेकर क्या मानना है?

poonam pandey : मौत के बाद सामने आई, बोली मैं अभी जिंदा हूं

Rakesh kumar

Related Posts

Juhi Chawla ने पति जय मेहता के बारे में खोले राज, बताया शादी से पहले रोज…

Juhi Chawla बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस जूही ने कई यादगार फिल्में दी हैं। जूही …

Read more

poonam pandey : मौत के बाद सामने आई, बोली मैं अभी जिंदा हूं

poonam pandey अभिनेत्री पूनम पांडे के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। जहां 2 फरवरी को यह खबर सामने आई थी की पूनम पांडे अब इस दुनिया …

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *